इफको में जागरुकता : कर्मचारियों-अफसरों ने ली भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने की शपथ

आंवला। इफको के कर्मचारियों और अधिकारियों ने आज शपथ ली कि वे पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेंगे। साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए कार्य करेंगे। जी हां, इफको में कार्यकारी निदेशक जी.के. गौतम ने आज यह शपथ अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को दिलायी। यह गुरुवार से शुरू शपथ सर्तकता जागरुकता के अंर्तगत कार्यक्रमों की श्रंखला के तहत ली गयी।

कार्यक्रम का शुभारंभ इफको के कार्यकारी निदेशक जी.के. गौतम ने किया। उन्होंने इफको के वरिष्ठ अधिकारियों और तमाम कर्मियों को यह प्रतिज्ञा दिलाई कि हम, भारतीय किसानों के सेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में इमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।

हम यह प्रतिज्ञा भी करते हैं कि हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रुप से कार्य करेंगे। हम अपने संगठन के विकास के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहेत हुए कार्य करेंगे। हम अपने सामूहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठन को गौरवशाली बनाएंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धातों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे। हम अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी से करेंगे। और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करेंगे।

इसके अलावा न्यू बिल्डिंग क्लब में क्रय प्रकिया और आन लाइन टेंडरिग प्रकिया के वेण्डर्स और संविदाकारों को वरिष्ठ प्रंबधक क्रय सुशील कुमार ने जानकारी दी। अंत में संयुक्त महाप्रंबधक क्रय पी.एन.शाह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सर्तकता अधिकारी सुधीर शुक्ला ने किया।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago