The Voice of Bareilly since 2010

Breaking : एनकाउंटर में मारा गया 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे, गाड़ी पलटने के बाद की थी भगाने की कोशिश

encounter-of-vikas-dubey

कानुपर। आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर जैसे ही कानपुर पहुंची, वह गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की पिस्टल छीनने लगा। इसी बीच संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही विकास पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा।

सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस कार हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था।

https://twitter.com/HigherBP/status/1281409605570977792
error: Content is protected !!