The Voice of Bareilly since 2010

Congrats : लैकफेड के सभापति वीरेंद्र तिवारी तो डेलीगेट होंगे सुधीर मौर्य

लैकफेड के सभापति वीरेंद्र तिवारी तो डेलीगेट होंगे सुधीर मौर्यबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (लैकफेड) के सभापति के साथ ही दो डेलीगेट्स का चुनाव संपन्न हो गया है। लखनऊ के योजना भवन के पास लैकफेड मुख्यालय में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चुनाव में बरेली के सुधीर मौर्य को डेलीगेट चुना गया है जबकि गोरखपुर के वीरेंद्र तिवारी इसके सभापति होंगे। वहीं औरैया के श्रीकांत पाठक को भी डेलीगेट की जिम्मेदारी मिली है।

बरेली लाइव डॉट काम को यह जानकारी सुधीर मौर्य ने दी। उन्होंने बताया सरकार की योजनाओं को सहयोग करने के लिए लैकफेड की व्यवस्था की गई है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी को सभापति की जिम्मेदारी दी गई है। नीतिगत फैसलों के साथ ही अन्य कामो में सहयोग करने के लिए श्रीकांत पाठक और स्वयं सुधीर मौर्य इसके डेलीगेट होंगे। उपसभापति के लिए अभी किसी का चयन नहीं हुआ है। लैकफेड के चुनाव को लेकर भाजपा मुख्यालय तक गहमागहमी रही।

बधाई देने पहुंचे लोग

बता दें सुधीर मौर्य एक बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त मंत्री के तौर पर वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके है। सुधीर मौर्य को पार्टी के जमीनी नेताओं में गिना जाता है।

लैकफेड का सदस्य चुने जाने के बाद सुधीर मौर्य को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजी० आर०एस० पाल, मोर्चा नेता शैलेन्द्र विक्रम और बिष्णु पाल समेत बड़ी संख्या में लोग बधाई देने पहुंचे। बरेली लाइव डॉट कॉम भी उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता है।

error: Content is protected !!