Bareillylive : गौ माता की जय हो! गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर परम पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी महाराज की जय हो! ठंड के भीषण प्रकोप से निराश्रित, कमजोर व बीमार गौवंश की रक्षा के लिए विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ ने सराहनीय पहल की। 18 जनवरी 2026 को प्रदेश महामंत्री नीरज एस सैनी के नेतृत्व में 140 कंबल, 60 जूट की ओढ़नियां व 50 किलो कोरल प्रास (यूरिया मुक्त पौष्टिक चारा) वितरित किए गए।
आदर्श गौशाला अधक्ता नजराना में 70 कंबल, 30 जूट ओढ़नियां व 25 किलो कोरल प्रास उपायुक्त श्रम स्वरोजगार योगेंद्र पाल भारती की उपस्थिति में प्रदान किए गए। दलेर नगर ब्रखन गौशाला में भी समान सामग्री एडीओ पंचायत शांति स्वरूप व रामचंद्र गंगवार की मौजूदगी में गौवंश को सौंपी गई। प्रत्येक कमजोर गौवंश को सुबह-शाम 100-100 ग्राम सूखे चारे में मिलाकर पौष्टिक आहार दिया गया।
इस अवसर पर गौरक्षा प्रकोष्ठ महामंत्री नीरज एस सैनी ने योगेंद्र पाल भारती को कोरल प्रास की विशेषताएं बताईं। उन्होंने कहा, “यह यूरिया मुक्त चारा गौवंश को ऊर्जा प्रदान करता है तथा स्वास्थ्य सुधारता है। ठंड में गौमाता की सेवा ही हमारा धार्मिक कर्तव्य है।” विश्व हिंदू महासंघ अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति, गौरक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण दूबे व अध्यक्ष संदीप कुशवाह के मार्गदर्शन में यह पुण्य कार्य संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री राजेश के खुराना, मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन एस मक्कड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज दास, जिला अध्यक्ष शशांक शुक्ला व जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी ने स्वयं गौवंश को कंबल ओढ़ाए व पौष्टिक चारा खिलाया। इस पहल से गौशालाओं में रहने वाले सैकड़ों गौवंश को ठंड से सुरक्षा मिली।
विश्व हिंदू महासंघ ने गौरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसी पहलें जारी रखने का संकल्प जताया। योगेंद्र पाल भारती ने कार्य की सराहना करते हुए कहा, “गौसेवा से ही समाज का कल्याण होता है। संगठन का यह प्रयास प्रशंसनीय है।” यह वितरण न केवल गौवंश को राहत देगा, बल्कि शीतकाल में उनकी उत्तरजीविता सुनिश्चित करेगा। बरेलीवासियों ने इस पुण्य कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।






Leave a Reply