Bareilly News

विवेकानंद युवाओं के प्रेरक प्रतीक के रूप जाने जाते हैं : लोकतंत्र सेनानी विनोद गुप्ता

BareillyLive : सामाजिक संस्था शब्दांगन और मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी के आवास बिहारीपुर खत्रियान पर विवेकानंद की 161 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी विनोद गुप्ता ने की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सर्वप्रथम विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनका भावपूर्ण स्मरण किया। अपने उद्बोधन में रामकुमार अफरोज, विशाल शर्मा, सुनील शर्मा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, हिमांशु चंद्रा ने विवेकानंद के जीवन और कथनों पर प्रकाश डाला ‌तथा युवा शक्ति का महामानव बताया। महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने विवेकानंद के 11 सितंबर 1893 को शिकागो में दिये प्रेरणादायी उदबोधन का विस्तृत विवरण दिया और बताया कि विवेकानंद ने भारतीय अध्यात्म और धर्म का रचनात्मक संदेश देकर भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान की।

अध्यक्षता कर रहे लोकतंत्र सेनानी विनोद गुप्ता ने रामेश्वरम् स्थित विवेकानंद की विशाल मूर्ति की स्थापना और वहां के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को उठने, जाग्रत रहने, निरंतर कार्य करने और लक्ष्य की प्राप्ति तक न रुकने का संदेश देकर युवाओं का दिल जीत लिया। इसीलिए विवेकानंद के जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में अलका त्रिवेदी, वंश कक्कड़, गौतम गुलाटी, दीपक शर्मा, शौर्य पचौरी, शिवांशी पचौरी, सरिता कक्कड़, मीना रस्तोगी रहे। विचार गोष्ठी का संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार रामकुमार अफरोज ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 hour ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

2 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

21 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

21 hours ago