The Voice of Bareilly since 2010

सिविल डिफेन्स के वार्डनों ने जिला पंचायत परिसर में किया योगाभ्यास

सिविल डिफेन्स, सिविल लाइन, जिला पंचायत परिसर, योगाभ्यास,योग दिवस, Wardens of civil defense ,

बरेली @BareillyLive. नागरिक सुरक्षा कोर के सिविल लाइन प्रभाग के वार्डनों ने जिला पंचायत परिसर में आम जन के साथ योगाभ्यास किया। आज सुबह तेज बारिश के बावजूद सिविल डिफेन्स के वार्डन योग दिवस पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और योग किया। यहां इन लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ वार्मअप, कपालभाति, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, मण्डूकासन समेत अनेक आसन किये।

डिप्टी चीफ वार्डन दिनेश कटियार ने योग को मानव स्वास्थ्य के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि आसन योग का एक अनिवार्य अंग हैं लेकिन केवल आसन ही योग नहीं है। योग का अर्थ होता है जोड़। योग हमें परमात्मा से जोड़ता है। हमें शारीरिक, मानसकि और सामाजिक रुप से स्वस्थ बनाता है। प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया को प्राप्त करने में योग की भूमिका बहुत बड़ी है।

सिविल डिफेन्स, सिविल लाइन, जिला पंचायत परिसर, योगाभ्यास,योग दिवस, Wardens of civil defense ,

इस अवसर पर डिप्टी चीफ वार्डन दिनेश कटियार, प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव, आईसीओ अनिल शर्मा, पोस्ट वार्डन बिहारीपुर आलोक शंखधर, पोस्टवार्डन कटघर असद जैदी, पोस्ट वार्डन रिजर्व विशाल गुप्ता, सेक्टर वार्डन विशाल शर्मा, सूर्य प्रकाश, ओम प्रकाश, प्रगति पाण्डेय समेत अनेक वार्डनों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त किरन कटारिया, मीना, विनीता इन्दनानी, आशा कपूर, बेबी, आस्था कपूर, सन्तोष वर्मा, सुनीता खण्डेलवाल, राधा गुप्ता, अनुपम, ऊषा शर्मा, सरोज गुप्ता, सरोज रस्तोगी, रुपाली टण्डन, अरुणा, रेखा और अंशिका समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया।

सिविल डिफेन्स, सिविल लाइन, जिला पंचायत परिसर, योगाभ्यास,योग दिवस, Wardens of civil defense ,
error: Content is protected !!