Bareilly News

महाभारत से लेकर जंगे आजादी की कहानी बयां कर रहा वाटर लेजर लाइट शो

BareillyLive: हर शहर का अपना एक गौरवशाली इतिहास होता है। शहर अपने आंचल में अपनी शानदार तहजीब और सांस्कृतिक विरासत, महापुरुषों की थाती को सहेजे रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश और कमिश्नर संयुक्ता समद्दार, नगर आयुक्त निधि वत्स की अनूठी पहल पर शहर के इतिहास के पन्नों में दर्ज आजादी के स्वर्णिम पल अक्षर विहार की जल तरंगों में उभर रहे हैं। महाभारत कालीन सभ्यता का वह स्वर्णिम दौर और आजादी के नायकों के संघर्ष की गाथाएं जल तरंगों के माध्यम से युवा पीढ़ी को रूबरू हो रही है। सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को युवा पीढ़ी से बरेली स्मार्ट सिटी परिचय करवा रहा है। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने अक्षर विहार के वाटर लेजर शो का जायजा लिया। उन्होंने कहा लाइट एंड साउंड और वाटर लेजर लाइट देखने आने वाले स्कूली बच्चों छात्र छात्राओं को शहर उनकी सांस्कृतिक सांझी विरासत और इतिहास की जानकारी मिलनी चाहिए। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान हो। पौराणिक गाथाओं, इतिहास के कथानक और तकनीक के समन्वय से शानदार लेजर वाटर शो तैयार किया गया है।

*लाइट एंड साउंड, वाटर लेजर लाइट शो देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे लोग*

बरेली स्मार्ट सिटी की ओर से पुरानी जेल में लाइट एंड साउंड और अक्षर विहार तालाब में वाटर लेजर लाइट इतिहास को बयां कर रहे हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग अपने बच्चों के साथ अक्षर विहार में सैर करने आ रहे हैं। इसके साथ ही बरेली के इतिहास से भी रूबरू हो रहे हैं। जल तरंगों में बनती लेजर लाइट से तस्वीरें जीवंत हो उठती हैं। पास खड़े लोग ऐसा महसूस करते हैं कि वह महाभारत कालीन सभ्यता की अनुभूति कर रहे हों।लेजर शो के माध्यम से विभिन्न त्योहारों पर करीब तीस फीट तक प्रोजेक्शन दिखाई देगा। त्योहारों की थीम पर लोग शो में डांस करते दिखाई देंगे। अक्षर विहार तालाब में 7 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से म्यू्जिकल लेजर फाउंटेन बनाया गया है। इसमें लेजर फाउंटेन शो होगा। लेजर शो शहर से बाहर आने वाले लोगों के लिए भी कौतूहल और उत्सुकता बढ़ा रहा है।

*मनोरंजन के साथ देश भक्ति की बयार बढ़ा रहा स्मार्ट सिटी*

कमिश्नर और नगर आयुक्त के प्रयासों से अब अपने शहर में ही मनोरंजन के साथ लोग पर्यटन का लुत्फ उठा सकेंगे। गांधी उद्यान में जहां खूब मनाेरंजन मिलेगा। अक्षर विहार पार्क के मल्टी मीडिया लेजर फाउंटेन शो में देशभक्ति के अलग-अलग तरह की तस्वीरें दिखाई जाएंगी। जबकि लाइट एंड साउंड शो में देश के लिए बलिदान होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमरगाथा और रुहेलखंड के ऐतिहासिक स्थल दिखाए जाएंगे। बरेली स्मार्ट सिटी मनोरंजन के साथ देश भक्ति की बयार को बढ़ा रहा है।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago