The Voice of Bareilly since 2010

बरेलीः बारिश में पानी-पानी हुआ शहर, गड्ढों में गिरकर कई घायल

बरेली शहर एक बार फिर पानी-पानी, बरेली बारिश , rain in bareilly,

बरेली। शुक्रवार को हुई तेज बारिश से बरेली शहर एक बार फिर पानी-पानी हो गया। शहर के कई इलाके तालाब प्रतीत होने लगे। रामपुर गार्डन हो या सुभाष नगर, बिहारीपुर, सौदागरान, मलूकपुर, जसौली हो या कालीबाड़ी या फिर संजय नगर इन सभी क्षेत्रों में जबर्दस्त जलभराव देखने के मिला। गलियां तालाब प्रतीत होने लगीं थीं। लोगों ने जलभराव के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किये। इतना ही नहीं सड़कों पर सीवर लाइन के लिए खोदे गये गड्ढों में गिरकर अनेक लोग चोटिल भी हो गये।

शुक्रवार को पूरे शहर में जमकर बारिश हुई। इस झमाझम बारिश ने शहर की नाला सफाई की पोल खोल दी। बारिश के पानी से पुराना शहर के सैलानी, सूफीटोला, रोलीटोला, कांकरटोला, हजियापुर, चक महमूद के साथ ही कालीबाड़ी, सिकलापुर, बांसमंडी, आजमनगर, और शहर की सबसे पॉश कही जाने वाली कॉलोनी रामपुर गार्डन में जबर्दस्त जलभराव हो गया।

आखिर कब चेतेगा नगर निगम

बरेली शहर में नगर निगम क्षेत्र में 80 वार्ड हैं। इनमें हर साल सफाई और बारिश में जलभराव नहीं होगा, ऐसे दावे किये जाते हैं। हर साल शहर के जलभराव के क्षेत्रों को चिन्हित कर उनमें नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। लेकिन बारिश आते नतीजा ढाक के तीन पात ही रहता है। इसे संसाधनों की कमी कहें या नगर निगम प्रशासन की अदूरदर्शिता या लापरवाही कि जलभराव से निपटने के लिए कोई ठोई इंतजाम आज तक नहीं हो सके हैं।

error: Content is protected !!