Bareilly News

हमें गांधी जी और शास्त्री जी से सादगीपूर्ण जीवन जीने की सीख मिलती है : मंडलायुक्त

BareillyLive : गांधी जयंती का पर्व जनपद में जगहों-जगहों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा अमर शहीदों की मूर्तियों/चित्रों पर अनावरण माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर मनाया गया। सभी सरकारी व अर्द्वसरकारी संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने गांधी जयंती के अवसर पर कमिश्नरी प्रांगण में ध्वजारोहण के बाद शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद कमिश्नरी सभागार में हुई गोष्ठी में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन पर्याप्त देश की अखंडता के लिए संघर्षरत रहा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलते थे। गांधी जी अपनी विचारधारा से समाज को एक मोड पर लाये। गांधी जी आज हमारे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, गांधी जी की मूर्तियां देश के साथ-साथ विदेशों में लगी है। उन्होंने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूरे विश्व को प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को अपनाते हुए आप जिस पद पर कार्य कर रहे, उस पद पर रहकर किसी का भला हो रहा है तो उसका कार्य अवश्य करें। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, सत्य के रास्ते पर चलने का आह्वान किया और देश को स्वतंत्र कराया। उनकी प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि गांधी जी व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व है। वे साधारण परिवार से थे और उनकी लंबी जीवन यात्रा रही। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व के बारे में बताने की बहुत आवश्यकता है। अहिंसा को विचार के रूप में प्रतिपादित करते हुए आखिरी दम तक भारत को एक रखने का प्रयास किया।

मण्डलायुक्त ने कहा कि आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन है वे भी सादगी और कर्तव्य परायणता की प्रतिमूर्ति थे। हमें शास्त्री जी के जीवन से सादगी पूर्ण जीवन जीने की सीख मिलती है उनका जीवन राजनैतिक क्रियाकलाप सैद्धांतिक न होकर व्यावहारिक और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप था। उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान‘ का नारा दिया था। कार्यक्रम में अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, अपर आयुक्त प्रशासनिक अरूण कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार, उपायुक्त खाद्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago