Bareilly News

उत्तर प्रदेश में कातिल हुई सर्दी, 70 लोगों की मौत, तापमान ने तोड़े गिरने के रिकॉर्ड

लखनऊ। पूरे उत्तर भारत में सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस हाड़कंपा देने वाली ठंड से सोमवार को उत्तर प्रदेश में 70 लोगों की मौत हो गयी। सूबे के अनेक स्थानों पर पारे में गिरावट ने पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त हो गये। मौसम विशेषज्ञों के अनुसान कश्मीर से लेकर उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी है।पश्चिमी विक्षोभ शीतलहर व कोहरा और बढ़ाएगा।

लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 10 डिग्री नीते लुढ़क गया। यहां अधिकतम तापमान 12.3 और न्यूनतम 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। सोनभद्र के चुर्क में न्यूनतम तापमान 0.8, मुजफ्फरनगर में 1.0 और आगरा में 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। बनारस में तो सर्दी ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री रहा, ऐसा 118 साल बाद हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 2-3 जनवरी को लखनऊ में बारिश की संभावना है।

कानपुर में सर्दी का सितम जारी, 36 की मौत

कड़ाके की ठंड अभी बेरहम बनी हुई है। सोमवार को सर्दी की चपेट में आकर बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के कई जिलों में 36 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा कानपुर जिले में 16 और कन्नौज में छह मौतें हुईं। कई जिलों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। कानपुर और औरैया में न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कन्नौज व इटावा में पारा 02 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा। पहली जनवरी को बारिश की संभावना है। कानपुर में अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 9.6 पहुंच गया है।

आगरा में न्यूनतम तापमान 0.9 पहुंचा

हाड़ कंपाने वाली बर्फीली हवाओं से जूझ रही ताजनगरी में सोमवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन और रात के पारे में रिकार्ड गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से छह डिग्री नीचे चला गया। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 13 डिग्री नीचे 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 1992 में पारा 10 डिग्री से नीचे गिरा था। इसके बाद इस सीजन में पारे ने नया रिकार्ड बनाया। सर्द दिसंबर में सोमवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम और अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है।

वाराणसी में ठंड ने तोड़ा 56 साल का रिकार्ड

पूर्वांचल में दिसंबर की हाड़ कंपाती ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस साल ठंड ने वाराणसी में 56 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ी इलाका सोनभद्र में भी ठंड ने 16 साल का रिकार्ड तोड़ा। सोनभद्र का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी समेत पूर्वांचल के दस जिलों में भीषण ठंड से सोमवार को 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं कोहरे का असर ट्रेन और विमान सेवा पर भी पड़ा। वाराणसी से चार विमानों की उड़ान प्रभावित हुई।

8.6 डिग्री सेल्सियस में कांप उठी संगम नगरी

संगम नगरी पर ठंड अपना कहर बरपा रही है। सोमवार को दिन का तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया। धूप नहीं निकलने और बर्फीली हवा चलने से दिन का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में कड़ाके की ठंड से पूरा शहर कांप उठा।

क्यों है इतनी ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसान कश्मीर से लेकर उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी है। इन पहाड़ियों को छूती हुई मैदानों में पहुंच रही पछुआ गलन व कंपकंपी बढ़ा रही है। पश्चिमी विक्षोभ शीतलहर व कोहरा और बढ़ाएगा।

साभार : लाइव हिन्दुस्तान

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

2 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

16 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

16 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

18 hours ago