The Voice of Bareilly since 2010

कुपोषण से निपटने को वजन दिवस 10 से 12 दिसम्बर तक

malnutrisianबरेली। बच्चों में कुपोषण के निदान के लिए जिले में 10 व 12 दिसम्बर को वजन दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक समस्त बच्चों का वजन किया जायेगा। इस कार्य में तैनात किये गये 18 सेक्टर प्रभारी अधिकारियों को गुरुवार को विकास भवन सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कुल 2857 आंगनवाडी केन्द्रों पर दो चरणों में प्रथम दिवस 10 दिसम्बर को आठ ब्लाकों में दूसरे 12 दिसम्बर को 8 ब्लाकों में वजन दिवस कराया जायेगा। जनपद में कुल 383201 बच्चें 0 से 5 वर्ष तक के चिन्हित किये जा चुके है। पर्यवेक्षण हेतु 118 सेक्टर प्रभारी व 1311 ग्राम सभा पर्यवेक्षक तैनात किये गये है। सभी सेक्टर प्रभारियों को उनके कार्य व दायित्व बताये गये।

सीडीओ शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि जिन केन्द्र पर पूर्व माह अक्टूबर में किये गये सर्वे में 6 प्रतिशत से कम बच्चें अतिकुपोषित की श्रेणी में पाये गये वहाॅ विशेष ध्यान देकर वजन करायें और सही रिपोर्ट की जाये। सीडीपीओ यह सुनिश्चित कर लें कि वजन मशीनें सही हों। सेक्टर प्रभारी मशीनों की जाॅच जरुर करे इसके लिए केन्द्र पर उपलब्ध पुष्टाहार के पैकेटो को तौलकर देख ले।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने पावर प्ले के माध्यम से सेक्टर प्रभारियों के कार्य, दायित्व, फार्म भरने की प्रक्रिया, केेन्द्रों के पर्यवेक्षण आदि के बारे में विस्तार से बिन्दुवार जानकारी दी। सभी सेक्टर प्रभारियों को आवंटित आंगनवाडी केन्द्रों, उससे सम्बद्व अन्य कार्मिकों बच्चों की संख्या आदि के प्रपत्र उपलब्ध कराये गये। वजन दिवस पर सीडीओ कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित होगा। जो बराबर सभी से सम्पर्क मंे रहेगा। प्रशिक्षण में पीडी, डीआरडी, सहित्य प्रकाश मिश्र सहित सभी सेक्टर प्रभारी गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!