Bareilly News

जहां नारियों को सम्मान वहीं देवताओं का निवास, राष्ट्र जागरण ने किया मातृ शक्ति को प्रणाम

Bareillylive : राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा बरेली द्वारा उपजा प्रेस क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण मातृ शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अलका शर्मा एवं जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीतू कनौजिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, उपजा अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रियंका कपूर, सयोंजक नेहा व्यास ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन कर रहे संस्थापक सदस्य सचिन श्याम भारतीय एवं मातृ शक्ति से जैनब फातिमा ने कहा कि राष्ट्र जागरण युवा संगठन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। 8 मार्च 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा मान्यता मिलने पर प्रतिवर्ष महिला दिवस मनाया जाता है यह दिवस मातृशक्ति को प्रणाम करने एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को सराहना देने के लिए मनाया जाता है आज नारी शक्ति आदि शक्ति के रूप में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया ने अपने उद्बोधन की शुरुआत इस सूक्ति से की ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ और कहा कि हमेशा वही समाज पुष्पित और पल्लवित हुआ है जहां नारियों को सम्मान, अधिकार और सहयोग दिया जाता है आज कौन सा ऐसा क्षेत्र है जहां महिलाओं ने झंडा नहीं गाड़ा इसलिए वे पूरी दुनिया में सम्मानित होती हैं। महिला दिवस के अवसर पर शहर की महिलाओं को मातृशक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महेश पंडित ने कहा कि आज राजनीति के क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है साथ ही समाज सेवा के कार्य में भी रुचि ले रही हैं। इस मौके पर शिक्षा, राजनीति, समाजसेवा के क्षेत्र में मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। सम्मानित समस्त महिलाओं में संगठन की सीमा गुप्ता, तेजिंदर कौर, सुरभि चौहान, अनुराधा सक्सेना, गीता दोहरे, आरती गुप्ता, शिल्पी सक्सेना, मीना सोंधी, अनीता गुप्ता, सुमन भाटिया, मानसी पटेल, नेहा भोजवानी, सुषमा गौतम, हिना भोजवानी, वंदना सक्सेना, डिंपल मेदिरत्ता, नीलम रस्तोगी, अर्चना, राजविंदर कौर, अनीता रानी, शायरा, परवीन वारसी, अमित पटेल, हरप्रीत कौर, अवंतिका, भावना कुमारी, सरला देवी, डॉ. बंदिता का अभिनंदन कर मातृशक्ति सम्मान किया गया।

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, सचिव सौरभ शर्मा, संजू भैया, आशीष मौर्य, मनोज शर्मा, गिरीश कपूर, हरचरण सिंह ढाल, अमित मिश्रा, पंकज मिश्रा, सचिन गुप्ता, बलराम कश्यप, पप्पू मौर्य, अनुराग महरोत्रा, विमल भारद्वाज, रजत अग्रवाल, सुधीर यादव, प्रियंका गुप्ता, कंचन रावत, मोनिका सिंह, विपिन सक्सेना, अमित मिश्रा, रोहितास मिश्र, हेमनत पांडे, राम प्रकाश शर्मा, आर्येंद्र प्रताप आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago