Bareilly News

गोवंश की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे : विधायक अरविन्द सिंह

Bareillylive : गोवंश की समस्या को लेकर राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. यशवंत कुमार मैथिल ने ददरौल विधायक अरविंद सिंह से भेंटकर विस्तृत परिचर्चा की बिगत दिनों राष्ट्रीय महामंत्री ने अपनी फेसबुक पर गोवंश के समाधान हेतु पोस्ट डाली थी जिस पर विधायक अरविन्द सिंह ने कमेंट कर सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया था। असल में विधायक अरविंद सिंह भी गोवंश कि समस्या को लेकर लगातार चिंतित रहते हैं वह ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो लगातार गोवंश की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराते रहते हैं। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यशवन्त मैथिल ने विधायक अरविन्द सिंह से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी गोवंश है वह दूध कम और लात ज्यादा मारता है। जिस कारण किसानों ने अपने खूंटे से छोड़ रखा है इस गोवंश को दुधारू बनाने के लिए साहीवाल या गिरि में कन्वर्ट करना पड़ेगा। जिसके लिए अच्छी नस्ल के नन्दी लाकर गौशाला में शिफ्ट किए जाएंगे। इसी के साथ गोबर का उपयोग करके ग्राम पंचायत स्तर पर उद्योग केंद्र के रूप में वायकोल लड्डू, लकड़ी आदि बनाई जा सकती है। जिसका उपयोग ईट भट्टा, मिठाई बनाने वाली भट्ठी आदि में प्रयोग किया जा सकता है। जिससे प्रदूषण कम होगा साथ ही और लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। गोवंश के गोबर के लालच में आकर किसान अपने खूंटों पर बांध लेगा और समस्या का आसानी से समाधान हो जाएगा। विधायक अरविन्द सिंह ने उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गोवंश की समस्या का समाधान करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जब किसान गाय का पालन शुरू कर देगा तभी गाय की समस्या का समाधान होगा गौशाला गाय की समस्या का समाधान नहीं है।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वैश्य समाज को अपना स्वाभिमान व सम्मान बचाने हेतु अब जागृत होना होगा : रवि प्रकाश

Bareillylive : वैश्य समाज को नए सिरे से अपने अधिकारों के लिए, अपनी भागीदारी के…

51 mins ago

चित्रांशो ने शास्त्री जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Bareillylive : देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती…

1 hour ago

आई एम ए ब्लड बैंक बरेली ने रक्तवीरो का किया सम्मान, ऐडीजी जोन रहे मुख्य अतिथि

Bareillylive : उत्तर भारत में अपनी धाक जमा चुके इंडियन मेडिकल एसोसिशन की बरेली इकाई…

2 hours ago

शाहदाना वली साहब के उर्से मुबारक़ में सपाइयों ने शिरकत कर की चादर पोशी

Bareillylive : समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि…

3 hours ago

सिर्फ भाजपा ही ऐसी जिसमें सामान्य कार्यकर्ता भी पहुंच सकता है शीर्ष पर :उमेश कठेरिया

Bareillylive : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष बरेली उमेश…

3 hours ago

आगामी त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने का वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया निर्देश

Bareillylive : विकास भवन सभागार, बरेली में जिलाधिकारी बरेली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा…

4 hours ago