The Voice of Bareilly since 2010

अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे :शारिक

Bareillylive : अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन ने जिले की टीम का विस्तार किया प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन का कार्यक्रम सी वी गंज में संपन्न हुआ जिसमें अरमान अब्बासी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी, फतेहगंज पूर्वी में गुड्डू अब्बासी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सर्वोदय नगर सीबीगंज में अफजाल अब्बासी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी, हजियापुर में मोहम्मद सुमेर को जिला महासचिव की जिम्मेदारी और जिले के सभी पदाधिकारीयों को लेटर देकर सम्मानित किया गया।

शारिक अब्बासी ने बताया कि आप ब्रादराने अब्बासी के जिम्मेदार हैं और कौम की खिदमत का जज्ब आप में है इसी के मध्य नजर रखते हुए अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी और प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद अब्बासी और प्रदेश संगठन मंत्री असलम अब्बासी व प्रदेश अध्यक् मुक़ीत अब्बासी के आदेश पर इन लोगों को अपनी अपनी जिम्मेदारी पर नियुक्त किया गया और इन लोगों से उम्मीद की जाती है अपने बिरादरी के संगठन को यह अपनी पूरी जिम्मेदारी से चलाएंगे अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे जिम्मेदारी देते वक्त शारिक अब्बासी, इसराइल अल्वी, दूल्हे अब्बासी, अली सेन अब्बासी, रिजवान अब्बासी, इशाकत अल्वी, शाकीर अब्बासी, काशिफ रजा, शाहिद अब्बासी, आसिफ अब्बासी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!