Bareilly News

अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ प्रो. वसीम बरेलवी ने मनाई दीपावली, खुशी से झूमे बच्चे

BareillyLive: मानव सेवा क्लब ने रविवार को आर्य समाज अनाथालय में दीपावली का उत्सव बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाया। अनाथालय के बच्चों ने गीत और कविताएं सुनाईं। उपस्थित सदस्यों ने तालियाँ बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और क्लब के संरक्षक प्रो.वसीम बरेलवी ने भी बच्चों को अच्छी-अच्छी शायरी सुनाई और उनको अच्छी- बातें बताईं। बच्चों को गुब्बारे, खिलौने, मोमबत्ती, मिठाई, फल आदि बांटे। वसीम साहब के साथ बच्चों को दीपावली उत्सव मनाने में बहुत आनंद आया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि मानव सेवा क्लब पिछले 15 वर्षों से लगातार अनाथालय में दीपावली उत्सव मनाता आ रहा है। महासचिव सत्येंद्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, अखिलेश कुमार, जितेंद्र सक्सेना, इं. ए. एल.गुप्ता, इं. डी.डी.शर्मा, शचीन्द्र सक्सेना, रश्मि उपाध्याय, वेद प्रकाश सक्सेना, लवलेश पाठक, कृष्ण कुमार शुक्ला, निर्भय सक्सेना, डा. एम.एम.अग्रवाल, डा. सुरेश रस्तोगी, दिव्यांश सक्सेना, धीरज दीक्षित आदि ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago