Bareilly News

राम मंदिर बनने से विश्व में भारत का मस्तक गर्व से हुआ ऊंचा : आचार्य सुधांशु महाराज

Bareillylive : आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा कि भारत आज उस स्थिति में पहुंच गया है कि विदेश में भी उसके तिरंगे की ताकत से युद्ध क्षेत्र से भी भारतीय सुरक्षित निकाल लिए जाते हैं। विदेश में फांसी की सजा पाए लोग भारतीय भी सुरक्षित अपने देश लोट आते हैं। विश्व जागृति मिशन से जुड़े व्यापारी नेता पवन अरोड़ा के निवास पर आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा कि भारत देश अब हथियारों का भी अन्य देशों को निर्यात कर रहा है। अभी कुछ समय पूर्व वह फिलिपिन गए थे। वहां उन्हें बताया गया की आधुनिक हथियार अब भारत से ही खरीदे जा रहे हैं। आचार्य सुधांशु ने कहा कि राम मंदिर बन जाने से विश्व में भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है। जिस प्रकार वर्षो से लंबित केस में कोर्ट के आदेश से राम मंदिर बन गया। उन्हे उम्मीद है काशी एवम मथुरा का भी आपसी वार्ता से ही जल्द ही कोई हल निकल आएगा। सुधांशु महाराज ने कहा की हिंदू समाज आपस में जात पात के चक्कर में नहीं आए। हिंदू एकजुट रहा तो भारत और ताकतवर होगा। हमारा देश का नेतृत्व सही दिशा में देश को आगे ले जा रहा है। विश्व भी मानता है कि भारत ने कोरोना काल में देश के नागरिकों की ही नहीं विदेशी लोगो की भी वेक्सीन देकर मदद की।

झारखण्ड राज्य के राज्यपाल सन्तोष कुमार गंगवार ने आचार्य सुधांशु महाराज के बरेली प्रवास पर उनसे भेंट की। इस दौरान सुधांशु महाराज ने राज्यपाल संतोष गंगवार से आग्रह किया कि झारखण्ड में संचालित आदिवासी पब्लिक स्कूल रुक्का- खूंटी को सुदृढ़ बनाकर वहां पर अध्यनरत बच्चों को देश के मुख्य धारा में लाया जाए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉक्टर अरुण सक्सेना, विश्व जागृति मिशन के केन्द्रीय अधिकारी राजकुमार अरोड़ा, मनोज शास्त्री, बरेली मण्डल के प्रधान देवेन्द्र खण्डेलवाल तथा महामंत्री पवन अरोड़ा, एपेक्स के संदीप मेहरा, संजय गर्ग, राज कुमार चोपड़ा, महेंद्र गंगवार, आर बी सिंह आदि मौजूद रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

6 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

6 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

8 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

8 hours ago