Bareilly News

महिला कल्याण समिति ने स्वयंसेवी महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन, जताया आभार

BareillyLive : महिला कल्याण समिति के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैक, प्रशासनिक कार्यालय बरेली के सहयोग से 50 महिलाओं को संस्था मुख्यालय जीवन ज्योति कैम्पस, इम्पीरियल सिनेमा के पीछे, निकट पुराना रोडवेज, सिविल लाइन्स, बरेली के सभागार में संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में एवं वरिष्ठ उद्योगपति सी.एल. शर्मा के संरक्षण में सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय, बरेली के उप महाप्रबन्धक सुमन बक्शी, विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रबन्धक अखिल गुप्ता, सहायक महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल आदि ने मां सरस्वती, माँ गंगा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर विधिवत् कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व संस्था की महिलाओं द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना मधु, शालिनी श्रीवास्तव व स्वागत गीत में लवली मोरिस, खुशी मोरिस ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था परिवार की ओर से संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, वरिष्ठ उद्योगपति सी.एल. शर्मा, मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय, बरेली के उप महाप्रबन्धक सुमन बक्शी, विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रबन्धक अखिल गुप्ता, सहायक महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल, माता जी, पूर्व आर.एस.एस प्रचारक डॉ. डी.सी. शर्मा, रामकुमार आर्य, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर कुमार सिंह आदि ने मातृ शक्ति स्वयं सेवी महिलाओं में चेतना सक्सेना, लक्ष्मी देवी, अनीता सक्सेना, सुमन, शिखा आर्य, रीना, प्रेमवती, प्रमिला गंगवार, सोनम चरन, सीमा देवी, प्रियादर्शनी, नीतू, मोनिका, नीलम, महालक्ष्मी, प्रतिमा देवी, सुषमा, साक्षी, सुमन, नीलम कुमारी, सरिता गंगवार, प्रियंका शर्मा, रुबी वर्मा, राजेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, श्यामा देवी, देवकी, प्रियंका शर्मा, रेनू, आरती गुप्ता, सीमा, रचना देवी, इशफा, कमला देवी, अंशिका शर्मा, रिफा फातिमा, लल्ला देवी, सदफ फातिमा, रमन प्रीत कौर, अनीता श्रीवास्तव, रंजीत कौर, बीना शर्मा, साक्षी शंखधार, हिमानी गुप्ता, अंजू, सूरजमुखी, सर्वेश कुमारी, कान्ति, पूनम, अनमोल, सीमा पाण्डेय को माल्यार्पण कर सम्मानित करते हुए सिलाई मशीन वितरित की। जिसे पाकर स्वयंसेवी महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने तह दिल से संस्था परिवार एवम् भारतीय स्टेट बैंक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरताज हुसैन ने किया। इस मौके पर सी.एल. शर्मा, मो. नवी, डॉ. डी.सी. शर्मा, डॉ. राम कुमार आर्य, एस.के. सिंह, सी.ए. विनीश अरोरा, जीतेश राज नक्श, कनिष्क शर्मा, विशेष कुमार, शशिकान्त कांत गौतम, मनीष गौतम, सुनयना स्पेंसर, पूनम गौतम -पूर्व पार्षद, डॉ. मीना सोंधी, डिम्पल मेंहन्दीरत्ता, कुमारी शहनाज, संजीव अवस्थी, मुनीश गुप्ता, अखिलेश शर्मा, धीरज कुमार, सौरभ सक्सेना, पवन कालरा, शिवा शर्मा, सचिन श्याम भारतीय आदि का आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था परिवार के द्वारा उपस्थित मातृ शक्ति को श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान के प्रति जागरुक करते हुए शपथ दिलाई। अंत में आभार व्यक्त करते हुए डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि संस्था परिवार पिछले 37 वर्षो से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था द्वारा जनहित में मातृ शक्ति के लिए ऐसे प्रयास सदा जारी रहेंगे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago