Bareilly News

वैश्य समाज की महिला इकाई ने किया नए साल का स्वागत, बनायी भावी योजनाएं

BareillyLive : उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन (महिला इकाई) का एक कार्यक्रम आज एक निजी होटल में हुआ। कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री आशिमा गुप्ता ने बताया कि हमारी इस संस्था से वैश्य समाज की लगभग सभी महिलाएं जुड़ी है इस संस्था का शुभारंभ 2015 में सिविल लाइन से किया गया था। इस संस्था में अब तक 53 मेंबर हैं यह संस्था 7 साल से समाज के हित में कार्य करती आ रही है इस में 2 साल में प्रेसिडेंट बदलते हैं। संस्था की अध्यक्ष हेमा अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्था के 1 साल में 4 से 6 प्रोग्राम होते हैं चूंकि यह वैश्य सम्मेलन संस्था है तो इसमें वैश्य समाज की महिला ही जुड़ सकती हैं लेकिन बाकी जो अन्य समाज है उनकी हर संभव मदद करती है। संस्था की महिलाएं जिम, पार्लर, हाउस वाइफ, बुटीक, सोशल वर्कर, मिस बरेली आदि से जुड़ी हुई हैं। यह संस्था नारी निकेतन, वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चे या बुजुर्गों के लिए खाने पीने का सामान व ठंड में गरम कपड़ों की व्यवस्था एवं चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था करती है। समाज में गरीब बेटियों के विवाह के लिए पैसों से मदद भी करती है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आशिमा गुप्ता, क्लब एडिटर पूजा अग्रवाल, अध्यक्ष हेमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीता खंडेलवाल, महामंत्री स्वाति अग्रवाल के साथ अन्य सदस्य शामिल रहीं।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago