Bareilly News

भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा को लेकर हुई कार्यशाला

Bareillylive : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आज भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस बरेली में जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमे ग्राम परिक्रमा यात्रा के सन्दर्भ मे बताया गया। ये यात्रा महानगर के 80 वार्डो मे 25 दिन तक चलेंगी, प्रदेश उपाध्यक्ष वी.के गंगवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक गुप्ता व किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया और श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं प. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा ने की। संचालन महानगर उपाध्यक्ष निर्भय तिवारी ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष वी.के. गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है जो वैचारिक सिद्धांतों और नैतिकता पर चलती है उन्होंने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया जैसे कृषि के लिए सबसे अधिक बजट दिया गया, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चीनी और दुग्ध उत्पादन में यूपी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है आदि। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री ओम प्रकाश सिंह, मुकुल गुप्ता, उपाध्यक्ष ललित मोहन मल्होत्रा, सुरजीत सिंह चौहान, अंकित भाटिया, प्रताप सिंह, सुमित वर्मा, मोनू गुप्ता, मोनू मिश्रा, निखिल राजपूत, लक्ष्मी राजपूत व विकास जायसवाल एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 hour ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

2 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

21 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

21 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

21 hours ago