Categories: Bareilly News

विश्व हरेला महोत्सव परिवार द्वारा द्वितीय हरेला महोत्सव का आयोजन

बरेली लाइव। द्वितीय हरेला महोत्सव का आयोजन आज बरेली के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक परिसर में बड़े हर्षोल्लास से किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन एवं उत्तराखंड संस्कृति दर्शन रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षाबंधन रैली से किया गया। तदुपरांत उद्घाटन मुख्य अतिथि रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट, अति विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार गंगवार, महापौर उमेश गौतम, वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अरुण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। फिर कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ हरीश भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड लोक संस्कृति के अनुसार परंपरागत पूजन से हुई।

उत्तराखंड सांस्कृतिक लोकगीत, लोक नृत्य, पर्यावरण संरक्षण पोस्टर प्रतियोगिता और उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता आकर्षण का विषय रही जिसमें करीब 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण हेतु किए गए प्रयास आगे हम लोगों के लिए कारगर सिद्ध होंगे इस पर्यावरण को बचाकर ही हम अपने अस्तित्व को बचा सकते हैं हमारा लोक पर्व हरेला पर्यावरण के संवर्धन में अहम भूमिका निभा रहा है जिसके लिए विश्व हरेला महोत्सव परिवार बरेली बधाई का पात्र है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह त्यौहार पूर्ण रूप से लंबी आयु हेतु आशीर्वाद एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है जो अब धीरे-धीरे पूरे भारत में मनाए जाने लगा है निश्चय ही हरेला की मुहिम हरियाली लेकर आएगी और भारत को प्रदूषण रहित बनाएगी।
महापौर उमेश गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने नाम से पौधा लगाकर उसकी परवरिश करनी चाहिए। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि प्रत्येक बरेली वासी अपने घर में एक फल का पेड़ लगाए जिससे उनको फल भी प्राप्त होंगे और पर्यावरण की सुरक्षा भी हो सकेगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुलपति रोहिलखंड विश्वविद्यालय प्रो के पी सिंह ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पर्यावरण को बचाना है तो हमें जागरूक होकर इस तरह के कार्यक्रम करने ही होंगे जिससे नई पीढ़ी भी यह शिक्षा ले कि पर्यावरण को न बचाने से हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बरेली गौरव एवं श्रेष्ठ नागरिक सम्मान भी दिए गए जिसमें उच्च शिक्षा के लिए प्रो के पी सिंह को रोहिलखंड गौरव सम्मान, श्रेष्ठ नागरिक सम्मान घनश्याम खंडेलवाल को, युवाओं को रोजगार देने के लिए योगेश पटेल को, शिक्षा एवं समाज सेवा हेतु प्रेम प्रकाश अग्रवाल को, समाज सेवा हेतु डॉ महेंद्र सिंह बसु व जगदीश पाटनी को, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ विनोद पगरानी, डॉ प्रमेंद्र महेश्वरी, कर्नल डॉक्टर विवेक शारदा को तथा मुकेश कांडपाल क्षेत्रीय वन अधिकारी फरीदपुर को पर्यावरण संरक्षण हेतु सम्मान प्रदान किए गए। सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ मनोज कांडपाल द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष जे सी काला, अमित पंत, आर सी पंत, मोहन चंद्र पाठक, बृजेश मिश्रा, डीएस धनिक, दीप जोशी, गिरीश चंद्र पांडे, प्रकाश पाठक, एनडी पांडे, पूरन सिंह दानू, दीपक सिंह राणा, बीएम कांडपाल, कैलाश चंद्र पंत, डॉ अनिल बिष्ट, राहुल सिंह परिहार, बृजमोहन कोटनाला एवं राजेंद्र पाठक, ज्योति पांडे, प्रो रीना पंत, मनसा मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। संचालन आशा कांडपाल और डॉ रितु कांडपाल द्वारा किया गया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

6 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

6 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

11 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago