The Voice of Bareilly since 2010

विश्व योग दिवस 2020 : आरएसएस से जुड़े हजारों परिवारों ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020,

BareillyLive. बरेली। विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हजारों परिवारों ने योग किया। इसके लिए स्वयंसेवकों ने कई दिनों तक लोगों से सम्पर्क कर उन्हें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लाभ बताकर उन्हें जागरूक किया था।

संघ के बरेली महानगर के प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश ने बताया कि दो दिन पूर्व संघ के स्वयंसेवकों ने 114 बस्तियों में एक ही दिन में बैठक कर योग दिवस पर कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया। प्रत्येक बस्ती से लगभग 100 परिवारों को जोड़ने का संकल्प लिया गया था।

बताया कि आज प्रातः 7-8 बजे तक परिवार के साथ लोगों ने योगाभ्यास किया। जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत 19 तारीख़ से ही शहर के लगभग आधा किलोमीटर लंबे एक मुख्य मार्ग राजेन्द्र नगर शिवाजी चौक से पंकज अरोड़ा चौक तक को रंगोली और योग की विभिन्न मुद्राओं से सजाया गया था। इस सुसज्जित मार्ग पर सायंकाल दोनों दिन शहर में बड़ी संख्या में लोगों ने वहाँ जाकर दीपदान किया।

इस मार्ग पर अनेक लोगों ने योग दिवस पर पहुंचकर योगाभ्यास कियहा। रविवार को संघ के महानगर संघचालक अतुल खंडेलवाल ने शिवाजी चौक पर शिवाजी की मूर्ति का माल्यार्पण किया एवं ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के विषय में सभी स्वयंसेवकों को विस्तृत जानकारियां दीं।
आज विश्व योग दिवस के साथ ही संघ के प्रथम सर संघचालक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि भी होने के कारण स्वयंसेवकों ने उनको नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

error: Content is protected !!