होली मिलन समारोह में साहित्यकारो एवं समाज सेवियों का हुआ सम्मान

BareillyLive : कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार को दर्जी चौक स्थित नारायण गेस्ट हाउस में होली मिलन कार्यक्रम, कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। मुख्य अतिथि रामपुर से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र कमल आनन्द रहे एवं विशिष्ट अतिथि ज्ञान देवी वर्मा रहीं। माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। माँ शारदे की वंदना किरण प्रजापति दिलवारी ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष वयोवृद्ध कवि सतीश शर्मा ने साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जितेंद्र कमल आनंद को काव्य गुरु सम्मान, अनमोल रागिनी चुनमुन को लड़ैती देवी स्मृति सम्मान, राज नारायण गुप्ता को पंडित नारायण दास स्मृति सम्मान, ज्ञान देवी वर्मा को कैलाशो स्मृति सम्मान, सत्यवती सिंह सत्या को पूर्णी देवी स्मृति सम्मान एवं स्नेह सिंह को सविता शर्मा स्मृति सम्मान उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने बताया कि संस्था द्वारा लगभग 40 वर्षों से नियमित मासिक कवि गोष्ठियाँ की जाती रही हैं, संस्था का उद्देश्य है कि साहित्यकार अपने साहित्य के माध्यम से समाज में मानवीय भावना जागृत कर देश के उत्थान के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें। होली मिलन के अवसर पर कवि गोष्ठी में कवियों ने अपने सरस काव्य पाठ से सद्भाव एवं सौहार्द का संदेश दिया और पुष्प वर्षा कर एक दूसरे को होली की बधाइयाँ दीं। उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, सचिव उपमेंद्र सक्सेना, डॉ. महेश मधुकर, राजबाला धैर्य, शिव रक्षा पांडेय, डॉ. बी. एन. शास्त्री, किरण प्रजापति दिलवारी, मोहन चंद्र पांडेय, प्रकाश निर्मल, डॉ राम शंकर शर्मा प्रेमी, डॉ. राजेश शर्मा ककरेली, वेद प्रकाश शर्मा अंगार, सुभाष रावत ‘राहत बरेलवी’, रामकुमार अफरोज, सरबत परवेज, अमित मनोज’, बृजेंद्र अकिंचन, राकेश सक्सेना निराश, रामधनी निर्मल, एस. ए. हुदा, मिलन कुमार, अंश मिश्रा, निर्दोष कुमार विन, प्रताप मौर्य, गांधी मोहन सक्सेना, रीतेश साहनी एवं अशोक कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

5 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

6 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

6 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

7 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

8 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

8 hours ago