जयनारायण काॅलेज ने जीता Yoga Quiz , डीके और आर्यपुत्री रहे दूसरे -तीसरे स्थान पर

 बरेली। तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जयनारायण सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलेज में माधमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में योग प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सात विद्यालयों के 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रश्नोत्तरी  में जय नारायण सरस्वर्ती विद्यामंदिर इंटर कालेज के सक्षम रस्तोगी, शुभ राठी, अभिषेक कोली, प्रियांशु गंगवार की टीम प्रथम रही। जबकि द्रौपदी देवी कन्या इण्टर काॅलेज की प्रियांशी, सृष्टि दीक्षित, शीतल, ममता, शिवांगी की टीम ने दूसरा और आर्य पुत्री कन्या इण्टर काॅलेज की कु0 हर्षिता, वर्षा, भारती, नन्दनी, संस्कृति की टीम को तीसरा स्थान मिला।

इससे पूर्व अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बृजमोहन शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा- आज लोगों ने योग शक्ति अपनाकर अनेक रोगों से मुक्ति पायी है। अकेले अमेरिका में आज 2 करोड़ से अधिक लोग व्यायाम करते है। आज प्रत्येक भारतवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है क्योंकि भारतीय संस्कृति के मूल तत्व योग को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्राप्त हो रहा है।

निर्णायक मण्डल में संजीत शर्मा, डाॅ0 नूतन दीक्षित, प्रवेश कुमारी सम्मिलित रहे। आयोजन में विशेष सहयोग देवशंकर मिश्रा, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रमोद पाण्डेय, कैलाश पाठक, रामपाल, मुनेन्द्र शर्मा, पंकज पाठक, ब्रह्मानन्दन पाराशरी, मुकेश गंगवार आदि का रहा।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

7 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

7 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

12 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago