The Voice of Bareilly since 2010

योगेश माहेश्वरी बने भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

बरेली। योगेश माहेश्वरी को भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है। भारतीय जनता पार्टी प्रणित इस महासंघ की एक सभा में उन्हें ये दायित्व सौंपे गए। इस दौरान राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया, राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, राष्ट्रीय सचिव डॉ. राम मनोहर पाठक. राष्ट्रीय संयोजक अजय विक्रम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महामंत्री/संगठन चुनाव अधिकारी मनीष मिश्रा, प्रदेश महामंत्री जयजीत कुशवाहा, प्रदेश संगठन मंत्री योगेन्द्र गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज प्रांत जगदीश सिंह पाटनी, जी का आभार प्रकट किया गया।

error: Content is protected !!