Bareilly News

बरेली में बोले योगी, बीजेपी सरकार में यहां कोई दंगा नहीं होता, सुदृढ़ है कानून व्यवस्था

BareillyLive : बरेली कालेज में जनता को संबोधित करते हुए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बरेली की जनता को 1459 ₹ करोड़ की 188 विकास परियोजना से भी अलंकृत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था में बरेली को उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत करते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार आयी हैं, तब से एक ही भी दंंगा बरेली में नहीं हुआ है। उन्होंने परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के उपरान्त प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित कर बरेली को स्मार्ट सिटी के रूप मे पहचान देने पर भारतीय जनता पार्टी सरकार की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली मंडल मे पीएम आवास योजना के तहत दिये गये आवास मे बरेली ने रिकॉर्ड बनाया। पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए उन पर विकास के पिछड़ेपन का आरोप भी लगाया। प्रदेश में कानून व्यवस्था के सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए उदाहरणस्वरूप बरेली को ही रेखांकित करते हुए कहा कि आज देश मे उ.प्र. की सबसे अच्छी कानून व्यवस्था है। बरेली स्वयं में इसका एक उदाहरण है। शाम 4:30 बजे बरेली पहुंचे सीएम ने बरेली कॉलेज मैदान पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारों की तारीफ करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों-पिछड़ो के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसलिए बरेली मे स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत विकास के काफी कार्य हुए हैं, और अभी भी काफी योजनाएं धरातल पर मूर्त रूप ले रही है। इन्हीं विकास कार्यों के फलस्वरूप बरेली ने स्मार्ट सिटी के रूप मे पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं सीएम के आगमन को लेकर बरेली मे कार्यक्रम स्थल से लेकर सड़कों -चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रही। हर तरफ सुरक्षा का अभेद किला नजर आ रहा था। मुख्यमंत्री के सफल कार्यक्रम को लेकर इतने दिनों से परिश्रम में लगे प्रशासन की कवायद सफल होती परिलक्षित हो रही थी। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद संतोष गंगवार, धर्मेंद्र कश्यप, रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, डा.एमपी आर्य, बरेली के महानगर अध्यक्ष के. एम.अरोरा, जिला पवन शर्मा सहित अन्य पार्टी के अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मोहित ‘मासूम’

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago