Bareilly News

युवा पीढ़ी भगवान श्री राम के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने- संतोष गंगवार

BareillyLive: बाबा श्री नीलकण्ठ मंदिर कमेटी एवं माँ गँगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में 29 वें विराट दशहरा मेला 2022 का आयोजन बाबा श्री नीलकंठ मंदिर प्रांगण, राजेन्द्र नगर, बरेली में सरंक्षक पार्षद सतीश कातिब मम्मा, युवा सरंक्षक डॉ. रजनीश सक्सेना के सरंक्षण में एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पवन अरोरा के नेतृत्व में किया गया। शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए युवा पीढ़ी से भगवान श्री राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए उनका अनुसरण करने की अपील की।

विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता गुलशन आनंद, अनिल कुमार ऐड. डॉ. के एम अरोरा, पार्षद आरेन्द्र अरोरा कुक्की, शशि सक्सेना, भुजगेन्द्र गंगवार, उन्मुक्त संभव शील, तिलक राज दुसेजा, नीरज तिवारी, विशेष कुमार आदि रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाल एवं युवा पीढ़ी ने गीत संगीत की धुनों पर एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियो से समां बांधा। संचालन डॉ. दिनेश विश्वास एवं उपमेन्द्र भसीन ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वंशिका, रिद्धिमा, अंशिका, आयुषी, सोम्या, दिव्या दत्त, गीत सेठी, तनिष्क, शगुन, तन्वी, अबीर, पलक आदि ने मुख्य रूप से समां बांधा। निर्णायक मंडल में ज्योति सचदेवा, प्रेरणा कपूर, यशिका अरोरा रहे।

सहयोग संजय अरोरा, विशाल कपूर, ए बी सक्सेना, एस बी शर्मा, परमजीत जग्गी, अमित गुप्ता, पंडित नरेश शास्त्री, आदेश पांडेय, आशीष शर्मा, निखिल माहेश्वरी, शैलेन्द्र सिंह आदि का रहा। आयोजक मंडल की ओर से गणमान्य अथितियों को माल्यापर्ण कर, दुशाला उड़ा कर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सरंक्षक डॉ. रजनीश सक्सेना ने उपस्थित लोगों को श्री गँगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया। कलाकारों द्वारा राम रावण के युद्ध की झांकी की प्रस्तुति की गई औऱ असत्य पर सत्य की जीत के आधार पर रावण का पुतला दहन किया गया। लकी ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। अंत में आभार सरंक्षक पार्षद सतीश कातिब ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

43 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago