Bareilly News

युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के मूल मंत्र को अपने जीवन में आत्मसात करे : रजनीश सक्सेना

BareillyLive : ऑल इंडिया रियल फाॅर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी / मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी/महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में, राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन समाजसेवी डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में संस्था मुख्यालय जीवन ज्योति कैम्पस, सिविल लाइंस, बरेली के सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ उधोगपति सी एल शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ उधोगपति अनुपम कपूर, सरंक्षक मोहम्मद नवी, पूर्व आर एस एस प्रचारक डॉ. डी सी शर्मा, डॉ. राम कुमार आर्य एवं जीतेश राज नक्श, कृष्ण कुमार सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह एवं गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी को विश्व कुल गौरव की संज्ञा देते हुए आज की युवा पीढ़ी से उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में रजनीश सक्सेना ने कहा कि राम कृष्ण मठ, राम किशन मिशन और वेदांत सोसायटी की नींव स्वामी जी ने रखी उन्होंने 1993 में अमेरिका में हुए विश्व धार्मिक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर सम्पूर्ण विश्व में हिंदुत्व को लेकर जो व्याख्या रखी उसकी वजह से हिंदुत्व के प्रति सम्पूर्ण विश्व में आकर्षण बड़ा। स्वामी जी युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक थे वर्तमान युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सी एल शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अनुपम कपूर ने कहा कि विश्व को भारत के संदेश में स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि यदि हम विभिन्न जातियों में धर्मों की वृद्धि और विकास को देखे तो हम हमेशा यह पाएंगे कि शरूआत में प्रत्येक जनजाति का एक देवता होता था। समस्त प्राणियों को स्वामी जी के वचनों को आत्म सात करना चाहिए।

कार्यक्रम में रचना सक्सेना, पूजा कालरा, डिम्पल मेंदीरत्ता, डॉ. मीनाक्षी चंद्रा, गुरप्रीत सिंह, आरती सक्सेना, प्रीति सिंह, हरजीत कौर , बिंदु सक्सेना के साथ युवा पीढ़ी की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद जी के वचनों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन परिवार की ओर से संगठन के साहित्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपमेंद सक्सेना ऐड. को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई। संस्था परिवार की ओर से सभी ने श्री गँगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाने के साथ रक्तदान महादान का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने स्वामी जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरताज हुसैन एवं मनीष रस्तोगी ने किया। संयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कनिष्क शर्मा, संतोष उपाध्याय, प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय, संजय मठ, संजीव सक्सेना, ऋषि रंजन सिंह, पवन कालरा, अखिलेश शर्मा, संजीव अवस्थी, मुनीश गुप्ता, सौरभ् सक्सेना, रवि सक्सेना आदि का रहा। सहयोग एशियन नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षिकाओ के साथ कार्तिक शर्मा, धीरज कुमार, अभिषेक शर्मा, वीरपाल आदि का रहा। अन्त में आभार सरंक्षक आशुतोष अग्रवाल ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago