The Voice of Bareilly since 2010

#बरेली के गांव में सांड़ के हमले में युवक की मौत, आक्रोश

Bareilly, बरेली कैण्ट , दुल्हन की विदाई, सांड़ का हमला, बरेली ,

बरेली @BareillyLive. बरेली के गांव में सांड ने हमला कर एक युवक की जान ले ली। वह दसवां संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहा था। सांड़ के हमले में जख्मी युवक को ग्रामीण किसी तरह बचाकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनाक्रम बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी राधेश्याम (38) मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह 10 बजे रामगंगा किनारे गांव के श्याम बिहरी के दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। लौटते समय रास्ते में सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बचाया और वे उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने राधेश्याम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधेश्याम के पांच बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार सदमे में हैं। ग्रामीणों में सांड़ के बढ़ते हमलों और हो रही मौतों को लेकर आक्रोश है।

सांड़ के हमलों में हुई मौतें

07 फरवरी 2024ः बरेली शहर में नेकपुर गौंटिया के 65 वर्षीय राजवीर सिंह की सांड के हमले में गंभीर घायल होने के बाद मौत हो गई।

03 फरवरी 2024ः दुनका के सिहौर गांव में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग जागनलाल पर सांड ने हमला किया। उनकी मौत हो गई।

24 जनवरी 2024ः बरेली शहर के संजयनगर में सुबह टहलने निकले बुजुर्ग करुणाशंकर पांडेय की भी सांड के हमले में जान चली गई थी।

30 दिसंबर 2023ः क्योलड़िया में मस्जिद के मुतवल्ली की जान लेने के साथ सांड ने एक महिला को भी घायल कर दिया था। एक कुत्ता भी मार डाला था।

23 दिसंबर 2023ः सिरौली के गांव मोहरसिंह गौंटिया के बाबूराम को खेत पर जाते समय सांड ने रास्ते में पटक-पटककर मार डाला।

01 दिसंबर 2023ः को फतेहगंज पूर्वी में खेत की रखवाली कर रहे किसान एक सांड ने पटक-पटककर मार डाला था।

31 अक्टूबर 2023 : भमोरा के गांव सिरसा के देवेंद्र खेत में गुलाब तोड़ने गए थे जहां गोवंशीय पशुओं के झुंड ने हमला कर जान ले ली।

अक्टूबर 2023 : बहेड़ी के गांव पृथ्वीपुर में किसान भीमसेन की सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई थी।

अगस्त 2023 : आंवला के गांव किसनपुर के भूरे मौर्य झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान सांड ने हमला कर उन्हें मार दिया था।

error: Content is protected !!