The Voice of Bareilly since 2010

राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से अलंकृत हुए युवा समाजसेवी अशरफ अली एवं आलोक पटेल

Bareillylive : जिले के ग्राम अब्दुल्लापुर माफी निवासी युवा समाजसेवी अशरफ अली एवं ग्राम कुम्हरा निवासी आलोक पटेल को समाज के उत्थान में किए गए कार्य जैसे रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान व साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा आदि जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। श्री राम की नगरी अयोध्या में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन व मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति की ओर से राष्ट्रीय रक्तदान महाकुंभ महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें देश के 28 राज्यों व उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से समाजसेवियों और रक्तवीरों को मुख्य अतिथि ओलम्पियन, हॉकी के विश्व विजेता व पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान अशोक ध्यानचंद एवं डॉ.अंजू सिंह के द्वारा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। बरेली के वरिष्ठ समाजसेवी मोहित शर्मा, समाजसेविका बिन्दु सक्सेना, रंगकर्मी व समाजसेवी देवेन्द्र रावत, समाजसेवी पवन कालरा आदि ने अशरफ एवं आलोक की उपलब्धि पर हर्ष प्रकट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!