Categories: Bareilly NewsNews

निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश को डीएम से मिले युवा

बरेली, 11 अप्रैल। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से विद्यार्थी और अभिभावक बेहद परेशान हैं। मनमानी फीस वृद्धि और निजी प्रकाशकों की किताबों की मनमानी कीमत वसूली जा रही है। इस वसूली से अभिभावक दोहरे दबाव में हैं। स्कूलों की इसी मनमानी पर अंकुश लगवाने के लिए यूथ पावर वेलफेयर समिति के लोगों ने डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।

यूथ पावर वेलफेयर समिति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व इन लोगों ने कलेक्ट्रेट पर निजी स्कूलों की मनमानी और लूटमार पर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। इसमें इन्होंने विभिन्न सामान रखकर दुकान लगाकर विरोध जताया।

ज्ञापन देने के उपरान्त बताया कि स्कूल की ओर से नाजायज दबाव बनाया जाता है कि किताबों का कोर्स चिन्हित दुकानों से ही लें। मनमानी एडमिशन फीस भी स्कूलों से ली जा रही है। स्कूल की ड्रेस भी चिन्हित दुकानों से खरीदने का दबाव बनाया जाता है।

स्कूल के टीचर्स टयूशन पढ़ाने पर जोर देते है। आये दिन किसी न किसी आयोजन के बहाने मोटी रकम वसूली जाती है। इससे स्पष्ट है कि स्कूल का प्रबंधन कमीशन खाकर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार करता है। इसी के चलते कई अभिभावक अपने बच्चों का नाम स्कूल से काटने के डर से सामने आकर शिकायत करने में असमर्थ हैं।

समिति के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस गम्भीर विषय पर अभिभावकों को राहत दिलाने के लिए एक जांच टीम गठित कर दोषी स्कूल प्रबंधकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना, संरक्षक अनिल भारद्वाज, पवन मिश्रा,हैदर अली, सुनील यादव, मयंक शुक्ला, मोहित रस्तोगी, शारदा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago