The Voice of Bareilly since 2010

बरेली: रामपुर रोड पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

बरेली,BareillyLive, रामपुर रोड, सीबीगंज, कार ने बाइक को मारी टक्कर,

BareillyLive. रामपुर रोड पर सीबीगंज के पास एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की तत्काल ही मौत हो गई और उसका छोटा भाई घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सीबीगंज निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि वह और उसका भाई सौरभ शर्मा मंगलवार को फतेहगंज पश्चिमी ममेरी बहन की लड़की की शादी में गए थे।
वहां से दोनों भाई बाइक पर सवार होकर तीन बजे सीबीगंज के लिए निकले। सीबीगंज से पहले खाल्लपुर रोड पर पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहे गौरव घायल हो गए।

error: Content is protected !!