The Voice of Bareilly since 2010

बरेलीः ट्रांसफॉर्मर से टकराने पर करंट लगने से युवक की मौत

#बरेली, @BareillyLive, ट्रांसफॉर्मर, करंट, युवक की मौत,

बरेली @BareillyLive. बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया में बीती रात फेरी लगाने वाला युवक ट्रांसफॉर्मर से टकराकर करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि में बिजली विभाग की लापरवाही से एक और जान चली गई।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के जटऊपट्टी गांव का निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र अपनी पत्नी नीतू के साथ बारादरी क्षेत्र के दुर्गानगर में किराए के मकान में रह रहा था। जहां धर्मेंद्र फेरी करके दाल-मसाले बेचकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था। सोमवार को भी धर्मेंद्र दाल-मसालों की फेरी करने गया था। इस दौरान रात करीब 11 बजे घर लौटते वक्त वह एजाज नगर गौटिया में सड़क किराने लगे ट्रांसफॉर्मर से टकराकर करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इस बीच देर रात तक धर्मेंद्र के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 12 बजे पुलिस से उन्हें जानकारी मिली कि धर्मेंद्र का शव बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गौटिया में ट्रांसफार्मर के पास पड़ा है। धर्मेन्द्र की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!