The Voice of Bareilly since 2010

कांग्रेस सांसद एच वसंत कुमार का कोरोना वायरस से निधन

चेन्नई। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद एच वसंत कुमार (Congress MP H Vasanthakumar) का शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 70 साल के थे। कोरोना वायरस पॉजिटिवि पाए जाने के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उद्यमी से नेता बने एच वसंत कुमार वसंत एंड को कंज्यूमर ड्यूरेबल रिटेल चेन के प्रमोटर थे। वह कांग्रेस के कद्दावर नेता कुमारी आनंदन के छोटे भाई थे।

वसंत कुमार 2019 में कन्याकुमारी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य चुने गए थे। उस समय वह नंगुनेरी सीट से विधायक थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। वसंत एंड को कंज्यूमर ड्यूरेबल रिटेल चेन देश की सबसे बड़ी दुकानों की चेन में से एक है। इसके अंतर्गत 90 दुकानें है। इसकी शाखाएं तमिलनाडु, कर्नाटक और पुदुचेरी में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी समेत तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

error: Content is protected !!