Bollywood News

Karwa Chauth 2023: शादी के बाद ये हसीनाएं रखेंगी अपना पहला करवाचौथ

Bollywood Actresses First Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ (Karwa Chaut) का व्रत एक नवंबर को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं पूरे साल इस व्रत का इंतजार करती हैं। सोलह श्रृंगार में सजी सुहागिनें अपने पति की लम्बी उम्र और बेहतर सेहत के लिए ये व्रत करती हैं। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस (Bollywood Actresses) भी इस व्रत को काफी एक्साइटमेंट के साथ रखती हैं। इस साल बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अपना पहला करवा चौथ मनाने वाली हैं। जानिए इस बार कौन सी एक्ट्रेसेस शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ का व्रत रखेंगी।
इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा समेत कई जाने-माने नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो इस साल अपना पहला करवा चौथ व्रत करने वाली हैं।

इन एक्ट्रेसेस का होगा पहला करवा चौथ (Bollywood Actresses First Karwa Chauth 2023)
कियारा आडवाणी (Kiara Advani)

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इसी साल फरवरी में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। वहीं, कियारा आडवाणी इस एक नवंबर को पति सिद्धार्थ के लिए अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

हाल ही में आम आदमी पाार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का भी ये पहला करवा चौथ व्रत होगा। एक्ट्रेस ने इसी साल 24 सितंबर को राघव के साथ राजस्थान में शादी रचाई है।

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty)

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इसी साल जनवरी में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। ऐसे में शादी के बाद अथिया शेट्टी का ये पहला करवा चौथ व्रत होगा।

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani)

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने पिछले साल 2022 दिसंबर में सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी। इस लिहाज से वह एक नवंबर को अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी

सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने इसी साल जून में आशीष सजनानी से शादी की है। कपल ने एक-दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी। बहरहाल, शादी के बाद एक नवंबर को एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ होगा।

vandna

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

4 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

5 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

10 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

23 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

24 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago