The Voice of Bareilly since 2010

भाजपा सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, बेटे के अपहरण की धमकी

लखनऊ। पुलिस केआला अधिकारियों के तमाम दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अपराधी तत्वों को हौसले इस हद तक बुलंद हैं कि वे केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के सांसद तक से रंगदारी मांग रहे हैं। जी हां, भदोही से भाजपा सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद को धमकी दी गई है कि रंगदारी न देने पर उनके बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी जाएगी। फोन से मिली धमकी में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। राजधानी की आशियाना पुलिस ने डॉ बिंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आशियाना पुलिस के मुताबिक, सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद आशियाना के खजाना मार्केट में रहते हैं। वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थाई समिति व परामर्शदात्री समिति, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के भी सदस्य है।

सांसद के मुताबिक, 5 नवंबर को कोई व्यक्ति उनके मोबाइल फोन पर बार-बार फोन कर रहा था। कॉल रिसीव करने पर उस व्यक्ति ने गाली देने के साथ ही 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। ऐसा न करने पर उनके बेटे को उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले की तलाश कर रही है। 

error: Content is protected !!