The Voice of Bareilly since 2010

दुबई से आये यात्रियों के बैग में मिलीं 23 राइफलें, जानें क्या है मामला

मदुरै। सीमा शुल्क (Custom) अधिकारियों ने मदुरै हवाई अड्डे पर दुबई से पहुंचे तीन व्यक्तियों के पास से कुल 23 राइफलें बरामद की हैं। इन राइफलों का इस्तेमाल निशानेबाजी जैसे आयोजनों के लिए किया जाता है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों यात्रियों के बैगों में राइफलें थीं और वे दो दिन पहले यहां पहुंचे थे। बरामद राइफलों की कीमत 17.1 लाख रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि ये तीनों केरल के रहने वाले और और दावा किया कि वे देश में निशानेबाजी की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए हैं। हालांकि उनके पास ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले जिसमें उन्हें राइफल ले जाने की अनुमति हो।

आरोपितों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नेशनल राइफल एसोसिएशन में पंजीकरण कराया है लेकिन जांच में पाया गया कि यात्रियों ने किसी एसोसिएशन से कोई पंजीकरण नहीं कराया था। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर राइफलें जब्त कर ली गईं। आगे की जांच चल रही है।

 

error: Content is protected !!