The Voice of Bareilly since 2010

सप्ताह में कम से कम ‘3 से 4 बार’ सेक्स करने से निकल जाएगी किडनी की पथरी!

sexनई दिल्ली। तुर्की में हाल में हुए एक शोध ने भारतीय मूत्र रोग विशेषज्ञों के होश ही उड़ा दिए, क्योंकि इस अध्ययन का दावा है कि सप्ताह में कम से कम ‘तीन से चार बार’ सेक्स (SEX) करने से गुर्दे (किडनी) की पथरी स्वत: ही बाहर निकल जाती है।

भारतीय मूत्र रोग विशेषज्ञों ने भी इस शोध पर सहमति जताते हुए भले ही कहा हो कि SEX के दौरान निकलने वाला एक महत्वपूर्ण यौगिक और हृदय का स्वास्थ्य छोटी पथरियों के स्वत: बाहर निकलने में मददगार हो सकता है, लेकिन अपने मरीजों को वे नियमित SEX करने की सलाह तो नहीं दे सकते।

मुंबई के नानावती अस्पताल में मूत्र रोग विशेषज्ञ संजय ने बताया, SEX के दौरान शरीर में स्वत: ही नाइट्रिक ऑक्साइड बनता है और उत्तेजना की अवस्था में मूत्रनलिका से बाहर निकलता है, जो बहुत ही सुखद अहसास देने वाला होता है। हालांकि इसे साबित करने के लिए अभी पर्याप्त चिकित्सकीय परीक्षण किए जाने की जरूरत है कि इससे गुर्दे की पथरी स्वत: ही बाहर निकल जाती है।

गुड़गांव के पारस अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अनुराग खेतान का कहना है, इस शोध में इस बात की संभावना व्यक्त की गई है कि SEX के दौरान निकलने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड मूत्रनलिका की मांसपेशियों को राहत पहुंचाने वाला होता है। अभी जब तक इससे संबंधित अधिक से अधिक आंकड़ें न मिल जाएं, हम मरीजों को उपचार के लिए इसकी राय नहीं दे सकते।”

Sexual-Healthक्लीनिक ऑफ अंकारा ट्रेनिंग एंड रिसर्च हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने शोध में शामिल 75 प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित कर आंकड़े जुटाए। शोध में दावा किया गया है कि शोध में हिस्सा लेने वाले 5 मिलीमीटर से छोटे आकार की पथरी से पीड़ित 83 फीसदी प्रतिभागियों के गुर्दे से ये पथरियां नियमित SEX करने के बाद स्वत: ही निकल गईं।

नई दिल्ली के आरजी स्टोन एंड लेप्रोस्कोपी अस्पताल में चिकित्सक डॉ.अशोक भाटिया ने कहा, दर्द से कराह रहे किसी मरीज को SEX की सलाह अच्छा विचार नहीं है, जब तक यह पूरी तरह प्रमाणित नहीं हो जाता। इसके लिए ज्यादा पानी पीना और सही दवा लेना ही ठीक है। पथरी से पीड़ित कई लोग ज्यादा मात्रा में बियर पीने लगते हैं। उनका मानना है कि इससे उन्हें ठीक होने में मदद मिलेगी, पर बियर में काफी मात्रा में ऑक्सलेट और प्यूराइन होते हैं, जिससे नई पथरी के बनने और मौजूदा पथरी के आकार बढ़ने का खतरा होता है।

वहीं, डॉ. संजय का कहना है कि कम ऑक्सलेट वाली बीयर पीना अच्छा विकल्प है और इससे मरीज में मूत्र का अधिक निर्माण होता है। लुधियाना के प्रसिद्ध सिबिया मेडिकल सेंटर के डॉक्टर एस.एस. सिबिया का कहना है कि मरीज जितना पेशाब करेगा, उसे पथरी से छुटकारा पाने में उतनी ही मदद मिलेगी और इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

एजेंसी

error: Content is protected !!