Breaking News

पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे के सीने और कमर में लगीं 4 गोलियां

कानपुर।(Vikas Dubey Encounter) कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित 5 लाख का इनामी विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया है। यूपी एसटीएफ उसको उज्जैन से कानपुर ला रही थी। इसी दौरान एसटीएफ के काफिले का एक वाहन पलट गया। अफरा-तफरी के बीच विकास दुबे ने हथियार छीकर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई। विकास के सीने और कमर में 4 गोलियां लगी हैं।

विकास को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया जहां सुबह 7:55 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की। डॉ.आरबी कमल ने बताया कि विकास दुबे को यहां मृत लाया गया था, उसको 4 गोली लगी थीं। 3 गोली सीने में लगी थीं और एक हाथ में। उन्होंने बताया कि यहां 3 पुलिसकर्मी लाए गए हैं- रमाकांत, पंकज और प्रदीप। ये तीनों खतरे से बाहर हैं। 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी है और दोनों की हालत अभी स्थिर है।

कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. आरबी कमल ने बताया कि घायल तीन पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है। इनमें से दो ने विकास पर फायरिंग की थी। इनके साथ पुलिस की गाड़ी के पलटने के कारण उसका चालक भी घायल है। डॉ. कमल ने बताया कि विकास दुबे को चार गोली लगी हैं। इनमें तीन तीन गोली सीने में और एक गोली हाथ में लगी है।  

कानपुर के एसपी वेस्ट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन पलटने के बाद विकास दुबे पिस्टल छीन कर भागने लगा। एसकार्ट में पीछे लगी गाडिय़ों में तैनात कानपुर एसटीएफ और पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर विकास को सरेंडर करने को कहा लेकिन वह नहीं माना और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल विकास की हैलट अस्पताल में मौत हो गई।

gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

30 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

1 hour ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago