The Voice of Bareilly since 2010

गाजियाबाद में दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की मौलाना आजाद कॉलोनी में रविवार रात शॉर्ट सर्किट की वजह से एलसीडी में आग लग गई। इसके चलते दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। सुबह 9:00 करीब बजे कॉलोनी के लोगों को घटना की जानकारी मिल सकी।

मूल रूप से जानी मेरठ के रहने वाले युसूफ अपने चार भाइयों आसिफ, राशिद, मुन्ना और अरिफ के साथ मौलाना आजाद कॉलोनी में रहते हैं। पैतृक गांव निवासी रिश्तेदारों के घर शादी होने के चलते परिवार के अधिकतर  लोग वहां गए हुए थे। रविवार रात परवीन पत्नी यूसुफ, फातिमा पुत्री आसिफ, साहिमा पुत्री आसिफ, रुकैया पुत्री आसिफ, अब्दुल अजीज पुत्र राशिद और अब्दुल अहद पुत्र राशिद घर पर मौजूद थे। सभी लोग ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में सोए हुए थे। देर रात किसी समय शॉर्ट सर्किट की वजह से कमरे में लग गई। कमरे में धुआं भरने की वजह से 6 लोगों के दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। सुबह देर तक मकान का दरवाजा न खुलने पर कॉलोनी के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सभी शवों को बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों में परवीन (40) पत्नी युसूफ अली, फातमा (12) पुत्री आसिफ अली, साहिमा (10) पुत्री आसिफ अली , रतिया (8), अब्दुल अजीम (8) वर्ष और अब्दुल अहमद (5) लोग शामिल हैं।

error: Content is protected !!