Breaking News

मिस्र में मिले 2500 साल पुरानी ममी के 80 ताबूत

काहिरा। मिस्र (इजिप्ट) की राजधानी काहिर के दक्षिण में स्थित सकरारा के कब्रिस्तान में पुरातत्वविदों ने 2500 साल पुराने ममी के 80 ताबूतों को खोजा है। इन ताबूतों को देखने के लिए मिस्र के प्रधानमंत्री और पर्यटन मंत्री के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी पहुंचे। दो सप्ताह पहले ही एक कब्रगाह से 59 ताबूत खोजे गए थे। इनमें मिली ममी भी हजारों साल पुरानी बताई जा रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ये ताबूत पत्थर से बनी कब्र के नीचे दफन थे। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि पुरातत्वविदों को 2,500 साल पुराने दफन किए गए रंगीन और सील किए गए ताबूतों का संग्रह मिला है।

खोज की जानकारी मिलने के बाद मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली और पर्यटन पुरावशेष मंत्री खालिद अल-अनानी ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने खोजी गई कब्रों और ममी को भी देखा। मंत्रालय ने कहा कि पुरातत्वविदों को रंगीन और सोने की पानी चढ़ी लकड़ी की प्रतिमाएं भी मिली हैं। इस नई खोज का पूरा विवरण जल्द ही एक संवाददाता सम्मेलन में दिया जाएगा।


दो सप्ताह पहले मिस्र के स्क्कारा में 59 पत्थर के बने कब्रगाहों की खोज की गई थी। इनमें से अधिकतर कब्रहागों के नीचे ममी दफन मिली है। स्क्कारा मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिण में स्थित है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस इलाके में अब भी कई ताबूत दफन हैं, जिन्हें खोजा जाना बाकी है।

विश्व विरासत स्थल में शामिल है मेम्फिस

ये ममी डजोसर के पिरामिड के पास मिले हैं, जो प्राचीन राजधानी मेम्फिस में स्थित है। मेम्फिस के खंडहरों को 1970 के दशक में एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया था। इस इलाके में कम से कम 11 पिरामिड स्थित हैं।

पर्यटन को बढ़ाना चाहता है मिस्र

कोरोना वायरस के कारण मिस्र में पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है। इसलिए मिस्र की सरकार अपने पर्यटन को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए पुरातात्विक खोजों को सार्वजनिक कर रही है। 2011 में इस देश में हुए राजनीतिक उठापठक के कारण भी पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

 
gajendra tripathi

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

4 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

5 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

10 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

24 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago