The Voice of Bareilly since 2010

इसे कहते हैं शौक! प्लेन में सीटें बुक कराकर बाजों को करवाया हवाई सफर

 सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन अब्‍दुल्‍लाहनई दिल्ली। शौक को लेकर पूरी दुनिया में अजब दीवानगी देखने को मिलती है, अब सऊदी अरब के प्रिंस ने अपने 80 बाज के लिए विमान में सीटें बुक कराईं हैं। ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन अब्‍दुल्‍लाह अपने शौक के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।

सऊदी अरब के प्रिंस ने अपने 80 बाजों के लिए टिकट बुक कर उन्हें हवाई सफर करवाया। प्रिंस ने अपने 80 पालतू बाजों के लिए फ्लाइट की मिडिल सीट बुक कराई और उन्हें अपने साथ सफर करवाया।

इस दौरान सफर कर रहे लोग हैरान रह गए। हलांकि खाड़ी देशों में लोगों को अपने पालतू जानवरों को साथ ले जाने की अनुमति होती है। विमान कंपनी उन्हें यात्रियों के साथ ले जाने से नहीं रोक सकती है।

खाड़ी देशों में बाज को इंसानों जैसा सम्मान हासिल है। एयरलाइंस यात्री के साथ चल रहे बाजों को जगह देने से मना नहीं कर सकते। सऊदी अरब समेत कई देशों में बाज के खिलाफ भेदभाव रोकने के लिये कानून भी बनाए गए हैं।

इन देशों में कोई भी शख्स बाज के साथ रेस्तरां में खाने जाता है, तो वहां बाज के लिए बैठने का अरेंजमेंट करना पड़ता है। इन सभी बाज को हुड्स पहनाया गया था। जो उनके सिर से लेकर आंखों को कवर कर रहा था। बर्ड्स को शांत रखने के लिए ये हुड्स पहनाए जाते हैं।

 

error: Content is protected !!