The Voice of Bareilly since 2010

“छपाक” को बड़ा झटका, ऐसा न किया तो 15 जनवरी से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण के जेएनयू परिसर जाने के साथ ही विवादों से घिर गई फिल्म “छपाक” को दिल्ली हाईकोर्ट ने तगड़ा झटका दिया हैदिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं को एसिड हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की वकील अपर्णा भट्ट को क्रेडिट देने का आदेश दिया। साथ ही कहा है कि अपर्णा भट को क्रेडिट दिए बिना 15 जनवरी 20120 से मल्टीप्लेक्स और लाइव स्ट्रीमिंग आदि में फिल्म का प्रदर्शन (स्क्रीनिंग) नहीं होगा जबकि अन्य के लिए यह रोक 17 जनवरी से होगी।

इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने भी “छपाक” फिल्म के लिए लक्ष्मी की वकील अपर्णा भट्ट को क्रेडिट देने का आदेश दिया था लेकिन फॉक्स स्टूडियो और मेघना गुजराल ने इस आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 

सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माताओं ने हाईकोर्ट में कहा कि अपर्णा भट्ट के पास फिल्म में श्रेय पाने का कोई भी कानूनी, वैधानिक या संविदात्मक अधिकार नहीं है। फॉक्स स्टार स्टूडियोस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर और मेघना गुलजार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी अदालत में पेश हुए।

जहां तक सफलता की बाक है, बॉक्स ऑफिस पर छपाक” पहले दिन की कमाई लगभग 6 करोड़ रुपये हुई है जबकि आजय देवगन की फिल्म “तानाजी” इस रेस में आगे निकल गई है। “तानाजी” ने लगभग 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का हालत को देखते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने पोस्ट प्रमोशन के कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

error: Content is protected !!