The Voice of Bareilly since 2010

बच्ची ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी,बीमार पिता के लिए मांगी मदद

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव की रहने वाली एक मासूम बच्ची इशु कुमारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर अपने बीमार पिता के लिए मदद मांगी। बच्ची के पिता पिछले एक साल से कोमा में हैं। इशु कुमारी के पिता एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। डॉक्टरों ने उनकी जान तो बचा ली लेकिन उन्हें कोमा में जाने से बचा नहीं पाए।
पैसे नहीं होने के कारण शुरुआती इलाज के बाद परिवार उन्हें घर वापिस ले आया। एक साल से वो परिवार के कच्चे मकान में ही एक बिस्तर पर हैं। आखिरकार इशु ने पिता के लिए मदद मांगते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी। कॉपी के पेज पर लिखी इस चिट्ठी का फोटो किसी ने ट्विटर पर शेयर कर दिया। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने सहारनपुर जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार से संपर्क कर उन्हें मदद मुहैया करवाने का निर्देश दिया।

इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर सहारनपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी ने इशु के पिता को सहारनपुर लाकर इलाज की मुकम्मल व्यवस्था करवाई। कार्रवाई से संबंधित निर्देश के बारे में बताते हुए यूपी सीएमओ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट की गई।

 

 

error: Content is protected !!