The Voice of Bareilly since 2010

अदनान सामी ने पाकिस्तानियों को बताया बौद्धिक और व्याकरणिक रूप से विक्षिप्त

मुंबई। पाकिस्तानी मूल के गायक-संगीतकार अदनान सामी जो अब भारत की नागरिकता ले चुके हैं, ने एक बार फिर पाकिस्तानियों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे मौलिक, बौद्धिक और व्याकरणिक रूप से विक्षिप्त हैं। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने अदनान सामी से पूछा था कि क्यों अधिकतर पाकिस्तानी इंडिया को एंडिया और मोदी को मूदी कहकर बुलाते हैं? इसके जवाब में गायक-संगीतकार ने यह बात कही।

एक दूसरे ट्वीट में अदनान ने लिखा, “और वे ऐतिहासिक दृष्टि से भी विक्षिप्त हैं!” हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अदनान ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कहा है। उनको अकसर ही उनकी राष्ट्रीयता को लेकर ट्रोल किया जाता है। अदनान का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। पाकिस्तानी मूल के अदनान पहले एक कनाडाई नागरिक थे लेकिन साल 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता ले ली।

आपको याद होगा कि भारतीय संविधान के धारा 370 के उन्मूलन के बाद सोशल मीडिया पर अदनान सामी पर निशाना साधा गया जिसका करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा था, “पाकिस्तानी खुद अपनी जिंदगी से परेशान हैं।” उन्होंने यह भी कहा था, “मैं पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हूं जिसने युद्ध को भड़काया है, लोकतंत्र और पाकिस्तान के लोगों की मानसिकता को बर्बाद किया है।”

error: Content is protected !!