The Voice of Bareilly since 2010

हवाई यात्राः टिकट कैंसिलेशन पर अब नहीं लगेगी 50 प्रतिशत से ज्यादा फीस

संसदीय स्टैंडिंग कमेटी (ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और कल्चर) के चेयरमैन व तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बताया कि यात्रियों से लिया गया टैक्स और फ्यूल सरचार्ज भी वापस मिलेगा।

नई दिल्ली। हवाई जहाज से अक्सर यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। जल्द ही टिकट के कैंसिलेशन पर 50 प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं लगेगी।उनसे लिया गया टैक्स और फ्यूल सरचार्ज भी वापस मिलेगा। संसदीय स्टैंडिंग कमेटी(ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म औरकल्चर) के चेयरमैन व तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को यह जानकारीदी।

ब्रायन ने कहा कि एयरलाइन्स की ओर से फिलहार यात्रियों पर बहुत ज्यादा बोझ डाला जा रहा है। इसके मद्देनजर स्टैंडिंग कमेटी ने एयरलाइन्स को सुझाव दिया है कि कैंसिलेशन चार्ज के रूप में यात्रियों से वसूली जा रही फीस बेसिक फेयर की 50 प्रतिशत से ज्यादा न हो। साथ ही यात्रियों से लिया गया टैक्स और फ्यूल सरचार्ज भी उन्हें वापस किया जाए।

ब्रायन ने कहा कि त्योहारों के समय कुछ एयरलाइन्स द्वारा 8 से 10 गुना किराया वसूला जाना सही नहीं है। विमानन मंत्रालय के साथ ही स्टैंडिंग कमेटी का सख्त संदेश है कि हम इतने अधिक किराये को स्वीकार नहीं कर सकते।

error: Content is protected !!