The Voice of Bareilly since 2010

इलाहाबाद में मतदान 23 को, अखिलेश राहुल ने किया रोड शो

इलाहाबाद। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संयुक्त रोड शो किया। यह रोड शो बालसन चैराहा से शुरू हुआ। रोडशो का शुभारम्भ दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। यहां दोनों नेता बस पर बनाए गए रथ पर से आनंद भवन से मनमोहन पार्क की तरफ गये। पूरे शहर में घूमने के बाद शाम पांच बजे प्रचार थम गया। बता दें कि इलाहाबाद की 12 सीटों पर मतदान 23 फरवरी को होगा।

 

 

error: Content is protected !!