The Voice of Bareilly since 2010

अखिलेश यादव की ऐलान- चाचा की पार्टी के साथ मिलकर काम करेंगे

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी ने लगातार प्रयास किया कि छोटे दलों को साथ लिया जाए और कई दल पार्टी के साथ आए हैं। पार्टी की कोशिश है कि जितने भी छोटे दल हैं उनको जोड़ा जाए और स्वाभाविक है कि चाचा (शिवपाल सिंह यादव) के दल को भी साथ में लेने का काम करेंगे। उनका पूरा सम्मान होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर दीपावली की बधाई दी और खाद, फसल व अन्य कारणों से दिवंगत किसानों की याद में एक दीपक जलाने की अपील की।

बुधवार को यहां लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों के साथ बातचीत में अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी छोटे क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करेगी। नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर प्रसपा से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वे आज यही बात कहने जा रहे हैं कि गठबंधन पर पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। कहा, ओमप्रकाश राजभर ने गठबंधन करके ऐतिहासिक काम किया है।

उन्होंने कहा कि आज दीपावली है, हम सभी लोग संकल्प लें कि सभी के जीवन में खुशियां आएं और उत्साह के साथ दीपावली मनाएं। वहीं एक विचार यह भी करना पड़ेगा कि आज भी लोग महंगाई के कारण त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। गरीबी के कारण लोगों का पेट नहीं भर रहा है। आज ही एक खबर आई है कि किसान ने कर्ज के कारण बागपत में आत्महत्या कर ली। किसान संकट में है, प्रदेश में किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कई किसान खाद के लिए लाइन में लगकर अपनी जान दे चुके हैं। आज खेत में धान खड़ा है, धान की कीमत कहां मिलेगी, यह सरकार नहीं बता पा रही है। किसान को मजबूरन धान मंडी में बेचना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!