Breaking News

कोरोना वायरस के कहर के बीच अपने देश नहीं जाना चाहते भारत में फंसे अमेरिकी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस दुनियाभर में कहर ढा रहा है। इसके संक्रमण की मार इतनी घातक है कि  “महाशक्ति” अमेरिका भी कराह रहा है। कोरोना का डंक अमेरिका में 22 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। हालात इस कदर खराब हैं कि भारत में आये हुए अमेरिकियों में से ज्यादातर फिलहाल अपने वतन नहीं लौटना चाहते। पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया ने अपने 444 लोगों को स्पेशल फ्लाइट भेजकर भारत से एयरलिफ्ट कर लिया। इंग्लैंड भी अपने नागरिकों को भारत से वापस ले जा रहा है लेकिन बहुत से देशों के लोग खासकर अमेरिका के, वापस नहीं जाना चाहते।

 ऐसा नहीं है कि अमेरिकी प्रशासन दूसरे देशों में फंसे अपने लोगों को नहीं निकाल रहा है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ऐसे 50 हजार लोगों को निकालने का दावा कर चुके हैं। अमेरिकी सरकार की इस मुहिम और दावों के बीच स्वयं अमेरिकी प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके कई नागरिकों ने फिलहाल भारत में ही रुकने की इच्छा जताई है।

अमेरिका के ही एक अधिकारी ने वहां की मीडिया को बताया कि करीब 24000 अमेरिका फिलहाल भारत में हैं। इनमें से करीब 800 लोगों को पूछा गया था कि क्या वे फ्लाइट से वापस अमेरिका आना चाहते हैं तो इस पर सिर्फ 10 ने आने की हामी भरी। गौरतलब है कि अमेरिका में अब तक पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा 5 लाख से अधिक कोरोना वायरस मरीज मिल चुके हैं।

इस बीच इंग्लैंड अपने लोगों को भारत से निकाल रहा है। इस हफ्ते उसकी 12 और चार्टर फ्लाइट अमृतसर, नई दिल्ली, मुंबई, गोवा, चेन्नै, हैदराबाद, कोच्चि, बेंगलुरु, अहमदाबाद और कोलकाता आएंगी। इससे पहले ब्रिटेन के 20 हजार लोग अपने देशवापस जा चुके हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago