उत्तर प्रदेश में BJP की सरकार बनने पर सभी ‘कत्लखाने’ होंगे बंद :अमित शाह

आजमगढ (उप्र) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनने पर सभी ‘कत्लखानों’ को बंद करने का ऐलान करते हुए कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं।

शाह ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ‘उत्तर प्रदेश में जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, रात 12.00 बजे के पहले राज्य के सारे कत्लखाने बंद कर दिये जाएंगे। अब तक प्रदेश में गाय, भैंस और भेड़ के खून की नदियां बहायी गयीं। हम भी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में नदियां बहें लेकिन खून की नहीं दूध और घी की नदियां बहे।’

 भाजपा के 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र में भी कहा गया कि सपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश में पशुधन की संख्या में गिरावट आयी है। इसमें यह भी कहा गया है कि सभी अवैध कत्लखानों को पूरी कठोरता से बंद किया जाएगा और सभी यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

शाह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के हवाले से कहा कि राहुल अभी परिपक्व नहीं हैं। अगर परिपक्व नहीं हैं तो उत्तर प्रदेश पर क्यों थोपते हैं। ये प्रयोगभूमि है क्या? यहां सीखने के लिए किसी को भेजना है क्या? उत्तर प्रदेश समस्याओं का दरिया है और समस्याओं का समाधान करने के लिए कलेजा चाहिए। उत्तर प्रदेश की समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ही कर सकती है।’

शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में चारों ओर चाहे पूरब हो या पश्चिम, बुंदेलखंड हो या रुहेलखंड या पूर्वांचल, भाजपा की आंधी दिखायी दे रही है। आने वाले चुनाव की समाप्ति के बाद दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 14 साल से सपा और बसपा के शासन ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है। ना तो गांवों में 24 घंटे बिजली आती हैं, ना दवाइयां सस्ती हैं, ना महिलाएं सुरक्षित हैं और ना ही व्यापारी सलामत हैं।

शाह ने कहा कि दवाइयां सस्ती नहीं हैं, किसानों के धान की खरीद नहीं हुई, गन्ना किसानों को उनका बकाया धन नहीं मिला। लेकिन अखिलेश (मुख्यमंत्री अखिलेश यादव) कहते हैं कि काम बोलता है।’ साथ ही अखिलेश पर तंज कसा, ‘आप बेचारे अखिलेश से अन्याय मत कीजिए। पूरे उत्तर प्रदेश को उन्होंने हत्या के मामले में नंबर वन बना दिया। बलात्कार में नंबर वन बनाया। चोरी, लूट, डकैती, फिरौती और अपहरण के मामले में। सब मामलों में उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने का काम सपा की सरकार ने किया है। उनको (अखिलेश) लगता है कि यही काम है इसलिए कहते हैं काम बोलता है।’

सपा-कांग्रेस गठजोड़ पर हमलावर होते हुए शाह ने कहा कि अब दूसरा (राहुल) भी आ मिला है। दो शहजादे मिले हैं। कैसे हैं दोनों शहजादे। एक से उसकी मां परेशान है तो दूसरे से बाप और दोनों से उत्तर प्रदेश परेशान है। ये लोग प्रदेश का भला नहीं चाहते।’ भाजपा अध्यक्ष ने राहुल से हिसाब मांगते हुए कहा कि राहुल के पिता के नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू, राहुल की दादी इन्दिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और उसके बाद मां सोनिया गांधी के जरिए 10 वर्ष तक मनमोहन सिंह सरकार ने देश पर कुल 60 साल तक शासन किया। आपके परिवार ने 60 साल तक देश पर शासन किया। 60 साल तक आपके परिवार ने क्या किया? आप (राहुल) दीजिए इसका हिसाब।’

शाह ने कहा कि राहुल हिसाब पूछते हैं कि मोदी सरकार ने क्या किया। राहुल बाबा, हमने सबसे पहला काम तो ये किया है कि देश को एक बोलने वाला प्रधानमंत्री दे दिया है। आपने तो ऐसा प्रधानमंत्री दिया था जिनकी आवाज 10 साल तक देश वालों को सुनाई ही नहीं पड़ी। सिर्फ आपने और आपकी माता जी ने सुनी होगी। हमने तो नहीं सुनी भैया।’

उन्होंने कहा, ‘हमने ऐसी सरकार दी, जिस पर ढाई साल तक विरोधी भी मोदी जी पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाये। मेरे पास 93 योजनाओं की सूची है, जो मोदी सरकार ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों, युवाओं, किसानों और गांवों के लिए बनायी है। सारी योजनाएं यहां तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की थी लेकिन इसे नहीं निभाया गया। ये योजनाएं आप लोगों तक नहीं पहुंचीं क्योंकि बीच में एक निकम्मी सपा की सरकार बैठी थी।’

वोटरों से सपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में यूपी को देश का नंबर एक राज्य बना देंगे। जहां-जहां भाजपा शासन में आयी है हमने विकास का काम किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ‘अच्छे दिन’ 11 मार्च को मतगणना के बाद आ जाएंगे। अखिलेश जी तिथि और समय लिख लो। भाजपा सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश के अच्छे दिन आएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही राज्य में सभी लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज पूर्णतया माफ किया जाएगा। किसानों को कभी भी कर्ज चाहिए, जितना भी कर्ज चाहिए, ब्याज नहीं लिया जाएगा। समूह ग और घ की सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू समाप्त कर दिया जाएगा।

अखिलेश सरकार की महात्वाकांक्षी ‘लैपटाप’ योजना में भेदभाव बरते जाने का आरोप मढ़ते हुए शाह बोले, ‘लैपटाप देने के पहले आपका धर्म पूछते हैं। अगर उनको अनुकूल नहीं लगेगा तो आपको लैपटाप नहीं देंगे। हमने तय किया है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद धर्म और जाति के भेदभाव के बगैर उत्तर प्रदेश के हर युवा को लैपटाप देंगे।’

भाषासाभार
bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago