Breaking News

वाराणसी में निर्माणाधीन कैंट फ्लाईओवर पर फिर हादसा, इस बार शटरिंग गिरने से कई घायल

वाराणसी। कैंट रेलवे स्‍टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे फिर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शटरिंग गिरने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना से चंद मिनट पहले गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत सपत्नीक श्रीकृष्ण धर्मशाला से भारत माता मंदिर की तरफ गुजरे थे। गौरतलब है कि 16 मई 2018 को इसी फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी।

इस फ्लाईओवर के निर्माण में कई बार बाधा पड़ चुकी है और कई हादसे भी हुए हैं। 16 मई 2018 को हुई घटना के बाद भी यहां सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम नहीं किए गए जिसके चलते एक बार पुन: हादसा हो गया। सुरक्षा की दृ‍ष्टि से टीआरबी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन यातायात को लेकर बदइंतजामी जारी रही। सुरक्षा के लिए 100 पद हैं लेकिन मौके पर 20-25 कर्मचारी ही रहते है। लापरवाही और अनदेखी का यह आलम ऐसा कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे वाहन खड़े होने के साथ ही दुकानें भी सजी रहती हैं। यह हालत भी तब है जबकि 16 मई 2018 को हुए हादसे के लिए दोषी पाये गए इंजीनियर अब तक जेल में हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago